लालकुआं में दबंगई: युवकों को जंगल ले जाकर पीटा, चार गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Lalkaun News: लालकुआं थाना क्षेत्र में दो युवकों को कार में बंधक बनाकर जंगल में ले जाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की निशान मैग्नाइट कार को भी कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को दीपक सिंह बिष्ट निवासी बकुलिया किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू की तहरीर पर थाना लालकुआं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने दीपक सिंह बिष्ट और उसके साथी अनिरुद्ध बिष्ट को कार में बैठाकर जंगल में ले जाकर बंधक बनाया और उनके साथ मारपीट की।

पुलिस टीम ने 19 अगस्त को मामले में नामजद चार आरोपियों बलवंत सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू, कमल सिंह बिष्ट उर्फ सोमी, दीपक जोशी और मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त निशान मैग्नाइट कार संख्या UK04AK 1293 भी बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पीएनबी के सीएसआर सहयोग से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कांस्टेबल गणेश गिरी और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।