उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-ऑरेंज अलर्ट के चलते आज इन सात जिलों में कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

भारी वर्षा और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए राज्य के सात जिलों में जिलाधिकारियों ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के अनुसार, बुधवार को कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली, कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र वर्षा तथा मध्यम बर्फबारी की संभावना है। संभावित जोखिम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

आज पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जिले में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।