उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-प्रदेश के सभी स्कूलों में मास्क पहना अनिवार्य, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

Dehradun News:प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में एक बार फिर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनकर आना होगा। सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग का भी पालन करना होगा। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बुधवार को ये आदेश किए हैं।

सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों को मास्क पहनकरआना होगा। बिना मास्क के किसी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जितना हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवा जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि कोविड को लेकर फिर से स्कूलों में जागरुकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जाएं। ताकि कोविड के आने वाले खतरे को पहले ही टाला जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।