उत्तराखंड: गढऱत्न नरेंद्र नेगी को मिला ये खास सम्मान, सीएम तीरथ बोले देवभूमि को दिलाई गीतों से अलग पहचान

खबर शेयर करें

देहरादून। गढऱत्न के नाम से विख्यात गढ़वाली लोकगायक नरेन्द्र नेगी को शनिवार को पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से नवाजा। लोकगायक नेगी को यह पुरस्कार गीतों के माध्यम से पर्यावरण एवं वनों के संरक्षण के लिए लोक चेतना जागृत करने के लिए प्रदान किया गया। नेगी उत्तराखंडी की लोकगायकी में एक बड़ा नाम है जिनके गीतों में कई संदेश और जागरूकता होती है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि लोकगायक नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, ऐतिहासिकता, पौराणिकता, पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य को विशेष पहचान दिलाई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरूकता के साथ ही इस दिशा में हमें और प्रयास करने होंगे। जल संरक्षण के लिए भी गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरण की दिशा में और अधिक प्रयासों की जरूरत बताई। अभी तक लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी सैकड़ों गीत गा चुके है। उनके गीत नौछामी नरेणा ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया था। उनके गीतों ने उत्तराखंड की जनता को समय-समय पर जागरूक करने का काम किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।