उत्तराखंड: पहाड़ में एक और नवविवाहिता ने उठाया आत्मघाती कदम, सिर्फ चार माह में टूट गया सात जनमों का बंधन

खबर शेयर करें

BAGESHWAR CRIME NEWS: पहाड़ से लेकर शहर तक आत्महत्याओं का दौर जारी है। विगत दिवस हल्द्वानी में एक बॉक्सिंग खिलाड़ी ने आत्महत्या कर ली। उससे पहले बागेश्वर जिले में ही एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ससुराल वालों पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। अब फिर बागेश्वर जिले में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक नव विवाहिता ने पंखें पर फंदाल लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण नायब तहसीलदार ने पंचनामा भरा।

जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि जिले के उडियार गांव निवासी 22 साल की दीपा खाती पत्नी पंकज खाती ने मंगलवार की शाम अपने की घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रहरी को दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडक़र नव विवाहिता फंदे से नीचे उतारा और शव को कब्जे में लिया।

Ad Ad

बताया जा रहा है कि मृतका का पति पूना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इसी साल एक मई को उनका विवाह हुआ है। मृतका दीपा का मायका रीमा क्वीटी में है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई। फिलहाल अभी तक किसी की कोई तहरीर नहीं आयी है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।