उत्तराखंड:(अजब-गजब)-एक महिला के दो पति, पहला बोला मेरी बीबी, दूसरा बोला मेरी बीबी…

खबर शेयर करें

HARIDWAR NEWS: इन दिनों प्रेमी-प्रेमिका और पति-पत्नी की खबरें लगातार आ रही है। विगत दिवस हरिद्वार जिले में एक महिला ने पति और प्रेमिका को रंगेहाथों पकड़ा था। अब फिर वही एक मामला और आया है। जिससे पढक़र आप भी चकित हो जायेंगे। यहां एक महिला को दो लोग अपनी-अपनी पत्नी बताने लगे। दोनों उसे साथ ले जाने की बात कहने लगे। पुलिस भी अजीबोगरीब मामले में उलझ गई कि आखिर महिला को किसके संग भेजे। दोनों युवक उसे अपनी पत्नी बता रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ाः लोकगायिकी के साथ पढ़ाई में भी दिखाई प्रतिभा, रूचि को मिले 12वीं 88.4 प्रतिशत अंक

112 पर दी छेड़छाड़ की सूचना

मामला शनिवार का है। जब 112 पर कॉल कर एक महिला ने कहा कि कोई युवक उससे छेड़छाड़ कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दो युवक और एक महिला मौजूद थी। दोनों युवक महिला को अपनी पत्नी बताते हुए साथ ले जाने की जिद कर रहे थे। मामला जानकर पुलिस भी दंग रह गई। जिसके बाद तीनों को लेकर पुलिस थाने आ पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः देहरादून के कॉलेजों और पार्टियों में होनी थी सप्लाई, 2 करोड़ 5 लाख की ड्रग्स पकड़ी

पहले पति से हुआ था तलाक

पूछताछ में सहारनपुर निवासी युवक ने बताया कि उसने चार माह पहले महिला के साथ निकाह किया था और उसकी एक बच्ची जो उसके तीसरे पति से है। उसका तलाक हो गया है, इसलिए वह भी उसके पास हैं। जबकि मुजफ्फरनगर निवासी दूसरे युवक का कहना था कि उसने महिला की मर्जी से उसके साथ करीब 9 महीने पहले निकाह किया था। इसलिए महिला उसी की पत्नी है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, सबसे पहले देखे 10वी व 12वी के परिणाम

ऐसे में पुलिस बड़ी उलझन में पड़ गई। महिला ने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर वाला युवक उसका पति है। वह उसके साथ जाना चाहती है। जिसके बाद महिला की मर्जी के हिसाब से पुलिस ने उसके पहले पति के सुपुर्द कर दिया गया है। इस अजीब मामले को लेकर दिनभर नगर में चर्चाएं रही।

Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]