उत्तराखंडः शादीशुदा महिला पर चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी संग मिलकर किया ऐसा घिनौना काम…

खबर शेयर करें

Haridwar News: महिलाओं पर प्यार का बुखार इस कदर चढ़ जाता है कि वह अच्छा और बुरा सबकुछ भूल जाती है। अक्सर आपने शादीशुदा महिलाओं के इश्क की खबरें सुनीं और पढ़ी होगी। जिसमें कई बार महिलाएं बच्चों को छोड़ प्यार हो जाती है। लेकिन हरिद्वार जिले में गजब का मामला सामने आया। जहां एक महिला ने पति को प्रेमी संग मिलकर ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। लेकिन बच्चांे के शोर मचाने पर पूरा मामला खुल गया और पति बच गया।

खबर हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र की है। जहां एक गांव में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति का गला दबाने का प्रयास किया। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग घर में पहुंच गए। आरोपी दीवार फांदकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिकायतकर्ता अलीपुर का कहना है कि गांव का ही एक युवक से उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। ऐसे में कई बार उसने आरोपी युवक को समझाया गया। लेकिन वह नहीं माना, आरोप है कि शुक्रवार की रात पत्नी का प्रेमी और उसकी पत्नी ने सोते हुए गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मुक्त विवि में कुलपति प्रो. लोहनी के एक वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों का हुआ प्रस्तुतीकरण

शोर-शराबा सुनकर बच्चे जाग गए और आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों ने बमुश्किल उसको बचाया। जबकि इस दौरान आरोपी दीवार फांद कर भाग गया। इस मामले में थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि अन्नू पत्नी विपिन कुमार और अजय पुत्र प्रमोद कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।