हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 8165 लोग आज ठीक हुए जबकि संक्रमण के नए मामले सिमटकर 2903 पर पहुंच गए हैं इसके साथ ही राज्य में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भी कम होने लगा है आज राज्य में 64 लोगों की मौत हुई है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सबसे ज्यादा देहरादून में 610 हरिद्वार में 465 नैनीताल में 256 पौड़ी में 297 टीवी में 281 और उधम सिंह नगर में 183 मामले सामने आए हैं इसके साथ ही चमोली में 160 अल्मोड़ा में 221 चंपावत में 89 बागेश्वर में 40 पिथौरागढ़ में 112 और उत्तरकाशी में 58 मामले सामने आए हैं।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।