उत्तराखंड: आज प्रदेश में मिले 1953 कोरोना पॉजिटिव, इन दो जिलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है। अप्रैल के शुरूआत में ही हजारों का आंकड़ा हर दिन आ रहा है। आज जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना के1953 नए मामले सामने आए है। इसके बाद राज्य में कोरोना का आंकड़ा 114024 पहुंच गया है। आज 483 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 99380 मरीज ठीक हो चुके हैं।

uttarakhand coroan live

बुधवार को जारी हुए बुलेटिन में देहरादून जिले से 796, हरिद्वार से 525, नैनीताल जिले से 205, उधमसिंह नगर से 118, पौडी से 79, टिहरी से 78, चंपावत से 28, पिथौरागढ़ से 04, अल्मोड़ा 92, बागेश्वर से 06, चमोली से 08, रुद्रप्रयाग से 06, उत्तरकाशी से 08 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा राज्य में आज 13 मरीजों की मौत हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।