उत्तराखंडः पहाड़ में मिला 11 फिट का किंग कोबरा, पहली बार देख खौफ में ग्रामीण

खबर शेयर करें

Sult News: पहाड़ों में किंग कोबरा दिखने से लोग दहशत में है। लंबे समय बाद दिखे किंग कोबरा को देखने लोगों की भीड़ जुट गई। खबर अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल सल्ट से है। जहां बासुआ गांव में 11 फुट लंबे किंग कोबरा देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर सर्प विशेषज्ञ ने उसे पकड़ा।

जानकारी के अनुसार विगत कई दिनों से बासुआ गांव की गोशालाओं और घरों में लोगों को किंग कोबरा नजर आया। इसकी सूचना ग्रामीणों वन विभाग को दी। इसके बाद सर्प विशेषज्ञ संजीव परोड़िया ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। सर्प विशेषज्ञ संजीव ने बताया कि गर्म इलाके किंग कोबरा का निवास स्थान हैं। कार्बेट पार्क में आए दिन किंग कोबरा नजर आते हैं। ऐसे में आशंका जताई कि कार्बेट पार्क से ही किंग कोबरा सल्ट के बासुआ गांव तक पहुंचा होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।