UKPSC: अपर PCS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

खबर शेयर करें

UK Upper PCS Mains Result: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 29 नवंबर को अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। अब परीक्षा में शामिल हुए हजारों उम्मीदवार अपनी योग्यता और परिणाम ऑनलाइन सत्यापित कर सकते हैं।

आयोग ने सूचित किया है कि उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा 2 फरवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। इसके अलावा, सामान्य अध्ययन का पहला प्रश्नपत्र 14 मई 2025 को दोबारा लिया गया था।

घोषित परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों जैसे शैक्षिक योग्यता, स्थायी निवास, लंबवत/क्षैतिज आरक्षण आदि के आधार पर जारी किया गया है। इन सभी दावों से जुड़े दस्तावेजों की जांच अभी की जानी बाकी है। अगर किसी अभ्यर्थी के दावे या दस्तावेजों में कोई गलती, भिन्नता या असत्य जानकारी पाई जाती है, तो उसका अभ्यर्थन किसी भी चरण पर निरस्त कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।