हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बरेली रोड में ट्रक ने मारी कार को टक्कर, 5 घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गौलापार तीनपानी बाईपास पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बने कट पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह एक ट्रक और कार की मोड़ते समय जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला समते पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

जानकारी अनुसार, तीनपानी की ओर से आ रहे दोनों वाहन टिपर UK04 CC1857 और कार UP 32 MM0530 एक साथ मोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान ट्रक की चपेट में आकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान राजन पांडे पुत्र अर्जुन पांडे, शिवम पांडे, देवेंद्र पांडे, शगुन पांडे पत्नी देवेंद्र पांडे और लखनऊ निवासी अनक दुबे पुत्र प्रभाशंकर के रूप में हुई है। सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-19 से 22 तक भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में रेड अलर्ट

जानकारी के अनुसार ट्रक और कार दोनों ही तीनपानी की दिशा से आ रहे थे। जैसे ही ट्रक ट्रेंचिंग ग्राउंड के कट से मुड़ने लगा, उसके ठीक पीछे चल रही कार भी उसी दिशा में मुड़ी और तेज रफ्तार में चल रहे ट्रक से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, 12 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंसे रह गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।