हल्द्वानी: विज़्डम में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

खबर शेयर करें

Haldwani News: विज़्डम पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सबसे पहले विद्यालय प्रबन्ध निदेशक आरएस पोखरिया द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता की शुरूआत ब्लास्टिक बैलून प्रतियोगिता से की गई जिसमें नर्सरी से दक्ष गोस्वामी, एलकेजी से दीपक मौर्या व यूकेजी से प्रीत कौर प्रथम रहे।

बीन बैग बैलेंस प्रतियोगिता में कक्षा 01 से भावेश, कक्षा-02 से मनप्रीत सिंह, बैलून रेस में कक्षा-03 की कनिका गोला, भूपेश, कक्षा-04 से लक्षिता, वाणी बोरा, 50 मीटर दौड़ में दीपांशु खत्री कक्षा-05, साक्षी बजवाल, कक्षा-06, तुषार नयाल कक्षा-07 प्रथम रहे। हूला कोन दौड में कक्षा-08 से निशा रैकुनी, तुषार नयाल प्रथम, 100 मीटर दौड़ में कक्षा-09 से राहुल उप्रेती, निशा रैकुनी प्रथम रहे।

इण्टर हाउस खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मदन मोहन मालवीय सदन प्रथम व बालक वर्ग में गुरू गोविन्द सिंह सदन प्रथम रहा वहीं वॉलीवाल प्रतियोगिता में कक्षा-11 ने जीत का आगाज किया। सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्रों द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

वार्षिक खेल आँकलन के आधार पर मदन मोहन मालवीय सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी प्रदान की गयी। इस अवसर पर खेल अध्यापक कमलेश तिवारी, किशोर भगत, अरूण सिंह, नीता पाण्डे ने योगदान दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।