Pahad Prabhat News Dehradun: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में वरिष्ठ सहायक जेल ने आत्महत्या की है। जिसके बाद जेल प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जेल कार्यालय के आवासीय परिसर में वरिष्ठ सहायक जेलर धीरज शर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस और फोरेंसिक टीम को दी।
सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि आखिर धीरज शर्मा ने किस वजह से खुदकुशी की। फिलहाल इस खबर से पूरे प्रदेशभर मेंं हडक़ंप मच गया है। अधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ…
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।