ब्रेकिंग: इंडेन गैस मैनेजर की संदिग्ध मौत, गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप

खबर शेयर करें



Champawat News: चंपावत जिले में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मैनेजर पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस घटना का असर रुद्रपुर और काशीपुर में भी देखने को मिला, जहां इंडेन गैस एजेंसियों का संचालन प्रभावित रहा। रुद्रपुर में एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और गैस सिलेंडरों की सप्लाई दिनभर पूरी तरह बंद रही। बाहर लगाए गए सूचना पत्र में मैनेजर की मृत्यु के कारण कार्यालय बंद रहने की जानकारी दी गई।

वहीं काशीपुर स्थित इंडियन गैस कार्यालय में भी कर्मचारियों ने बाहर बोर्ड लगाकर इस घटना का जिक्र करते हुए सप्लाई रोक दी। अचानक गैस वितरण ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से सिलेंडर लेने पहुंचे, लेकिन एजेंसी बंद मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली हादसा अपडेट: खटीमा निवासी दंपति और बच्चों समेत ड्राईवर की मौत

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।