हल्द्वानी: विज्डम के विद्यार्थियों को मिली अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता

खबर शेयर करें

Haldwani News:शहर के प्रतिष्ठित विज्डम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा इस बार भी अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में अपना डंका बजाया है। विद्यालय के छात्र परमजीत सिंह (कक्षा-9), समर सिंह, तरनजीत सिंह, पृथ्वी सिंह व कृष सिंह मंडोला ने कक्षा 6 में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों द्वारा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व विद्यालय प्रबंधन को दिया है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन निदेशक आरएस पोखरिया व समस्त विद्यालय परिवार द्वारा खुशी जाहिर करते हुए, बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।