अजब गजब: अमेजन से ऑर्डर किया सामान, पैकेट खोला तो निकला जिंदा कोबरा

खबर शेयर करें

Amazon India Shop: इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है. लोग अलग-अलग कंपनियों से जरूरत की चीजें मंगवाते हैं. मगर कई बार ऐसा हो जाता है कि लोग ऑर्डर किसी और चीज का करते हैं मगर मिलता कुछ और है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. एक कपल ने अमेजन से एक्सबॉक्स कंट्रोलर मंगवाया था मगर पार्सल बॉक्स से जिंदा कोबरा निकल आया. कपल ने इसका दावा किया है और साथ ही वीडियो भी पोस्ट किया है. कपल द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

बेंगलुरु के रहने वाले कपल ने बताया कि उन्होंने अमेजन से एक्सबॉक्स कंट्रोलर ऑर्डर किया था. लेकिन जैसे ही पार्सल आया उनके होश उड़ गए. क्योंकि पैकेट में एक जिंदा कोबरा था. इससे जुड़ा एक वीडियो भा वायरल हो रहा है. इसमें देख सकते हैं कि पैकेट में किस तरह एक जिंदा कोबरा दिखाई दे रहा है और वो बाहर आने की कोशिश कर रहा है. बाद में कपल ने इसकी शिकायत कंपनी को की. उन्होंने आरोप लगाया कि कंपने के कस्टमर केयर ने करीब दो घंटे तक उनके कॉल को होल्ड पर भी रखा.हालांकि कपल को प्रोडक्ट का रिफंड तो मिल गया लेकिन लोग अमेजन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.

Ad Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।