IPL 2026: 9 छक्के, 4 चौके, 37 गेंद में 93 रन, प्रियांश आर्य का तूफान का

खबर शेयर करें

IPL 2026: प्रियांश आर्य ने न्यू चंढीगढ़ में धमाका कर कर दिया है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 37 गेंदों में 93 रन बनाते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. मजेदार बात जो है, वह यह है कि यह उम्दा पारी उन्होंने 150 या 200 की स्ट्राइक रेट से नहीं बल्कि 251.35 की स्ट्राइक रेट से खेली है. क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से इस दौरान चार चौके और नौ खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 24 वर्षीय बल्लेबाज को मनीमारन सिद्धार्थ ने अपने जाल में फंसाया. जिनका शानदार कैच सीमारेखा के पास मिचेल मार्श ने पकड़ा.

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेली गई इस धमाकेदार पारी के बाद हर कोई प्रियांश आर्य के बारे में बात कर रहा है. अगर आप भी युवा स्टार के बारे में जानना चाहते हैं तो उनसे जड़ी कुछ रोचक बातें आप तक लेकर हम आए हैं. प्रियांश आर्य का जन्म 18 सितंबर साल 2001 में हुआ था. वह बायें हाथ से बल्लेबाजी और दाहिने से हाथ ऑफब्रेक गेंदबाजी करते हैं. आईपीएल में जहां वह पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं. वहीं घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की तरफ से शिरकत करते हैं. 

प्रियांश आर्य के पिता का नाम पवन कुमार है. एक बार खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि एक रोज मैं अपने बेटे (प्रियांश) के साथ टीवी पर मैच देख रहा था. सौरव गांगुली और क्रिस गेल को बल्लेबाजी करते देख उसने (प्रियांश आर्य) कहा कि वह उनके जैसा क्रिकेटर बनना चाहता है. उन्हीं से प्रेरित होकर उसने लेफ्टी बैटिंग शुरू की. गेल उस दौरान अपने चरम पर थे. वह बहुत आक्रामक क्रिकेट खेलते थे. गौतम गंभीर भी प्रियांश के आदर्श हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गोलापार के मुर्गी फार्म मामले में प्रदूषण जांच के आदेश

आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियांश के पिता भी अपने जमाने में खूब क्रिकेट खेला करते थे. मगर यहां कुछ खास सफलता नहीं मिलने के बाद वह स्कूल टीचर बन गए. फिलहाल वह और उनकी पत्नी दोनों दिल्ली में पढ़ाते हैं. उनकी बड़ी बहन भी एमए बीएड हैं. प्रियांश के परियार में कुल छह सदस्य टीचर हैं. 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।