उत्तराखंड: यहां हुआ दूसरा हिमपात, आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

Uttrakhand weather: क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार को पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। देहरादून के ऊंचाई वाले क्षेत्रों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई। देहरादून जिले के चकराता और मसूरी में भी सीजन का दूसरा हिमपात दर्ज किया गया। बर्फबारी के चलते पूरे प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री और अधिकतम -3 डिग्री रहा। नीति घाटी में अधिकतम -11 और न्यूनतम -6 डिग्री, गंगोत्री में -19 डिग्री, जबकि केदारनाथ में तापमान -11 डिग्री तक पहुंच गया। पहाड़ों से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड का असर जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।