Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों को लेकर बड़ा अपडेट, शासन ने जारी किया ये आदेश…


खबर शेयर करें
Russia Ukraine War: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने से उत्तराखंड के लोग भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। ऐसे में छात्रों के परिजन उनकी वापसी को लेकर चिंचित है। उत्तराखंड शासन की ओर से भी सभी जिलाधिकारियों के लिए आदेश जारी किए गए हैं। प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी को निर्देश दिए हैं।

सभी अधिकारियों से अपने जिलों से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी जुटाने को कहा है। इसके लिए व्यापक प्रचार व प्रसार करने के आदेश भी दिए गए हैं। वहीं यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी देने के लिए 112 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।
















