रुद्रपुर: बसंती पंचमी पर आप प्रत्याशी नंदलाल ने की माँ सरस्वती की पूजा…

खबर शेयर करें

शनिवार को बसंत पंचमी के अवसर पर रुद्रपुर विधानसभा 66 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद ने प्रेम नगर मा सरस्वती की पूजा अर्चना की। इस मौके आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद ने कहा कि सरस्वती शिक्षा की देवी है। अगर में अच्छी शिक्षा और दिल्ली जैसे हाइटेक स्कूल चाहिए तो आपको आम आदमी की सरकार बंनानी होंगी। आज दिल्ली के स्कूलों की चर्चा पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। अगर आपको उत्तराखंड में बेहतर शिक्षा अपने बच्चों के लिए चाहिए तो उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार लानी होंगी।

नंदलाल ने केजरीवाल की पांच गारंटियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हर महिला को 1000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा हर युवक को रोजगार दिया जाएगा। रोजगार नहीं मिलने तक 5000 रुपये दिये जायेंगे। इस अवसर पर विद्या शर्मा, अमर वर्मा, सुजल अधिकारी, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र, अमन अभिषेक, सुमित, मुनीश आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।