राजस्थान में जूनियर अकाउंटेंट के 5190 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक करें आवेदन…

खबर शेयर करें

Rajasthan Junior Accountant Recruitment 2023: राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 5190 पदों के लिए जारी कर दिया है। भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आवेदन 27 जून 2023 से ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2023 तक रखी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम क्वालीफाई किया है। वह अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 17 सितंबर 2023 को होगा।

राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट भर्ती 2023 में सामान्य और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं समस्त दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है।

Ad Ad

राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 23 सितंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। भर्ती के लिए शैक्षिक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।