रामनगर: रोडवेज बस ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां घायल

खबर शेयर करें

Ramnagar Accident News: शनिवार को नेशनल हाईवे-309 पर ग्राम चिलकिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी मोहम्मद तारुख (28) पुत्र मोहम्मद फारुक खान अपनी 60 वर्षीय मां सादिया को इलाज के लिए बाइक से रामनगर ला रहे थे। रामनगर से करीब दो किलोमीटर पहले चिलकिया के पास उन्होंने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी हरिद्वार की ओर जा रही भवाली डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद तारुख को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सादिया को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर )- भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में सुबह-सुबह स्कूलों की छुट्टी घोषित

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पांच वर्षों में बदला उत्तराखंड का विकास परिदृश्य: निर्णय, सुशासन और जनविश्वास की नई कहानी

एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि मृतक की फुफेरी बहन नीमा, पत्नी जुनैद निवासी खताड़ी ने बताया कि मोहम्मद तारुख अक्सर रामनगर आया करते थे। उनकी मां सादिया का इलाज रामनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जिस वजह से वह उन्हें बाइक से रामनगर ला रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।