हल्द्वानी: दमुवाढूंगा क्षेत्र में भवन कर लगाए जाने का प्रस्ताव, महापौर से जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

खबर शेयर करें

Haldwani news:आज दमुवाढूंगा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने महापौर गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात कर वार्ड संख्या 35, 36 और 37 में भवन कर लगाए जाने को लेकर एक प्रस्ताव सौंपा। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भवन कर लगाए जाने से क्षेत्रवासियों को अनेक बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

भवन कर से प्राप्त राशि का उपयोग सड़क, पार्क, सीवरेज प्रणाली और प्रकाश व्यवस्था जैसी स्थानीय नागरिक सुविधाओं के रखरखाव और सुधार में किया जाएगा।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि इसे आगामी नगर निगम बोर्ड बैठक में शामिल कर उस पर चर्चा की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोटर लिस्ट मिशन तेज, 8.41 लाख मतदाता अनकलेक्टेड

महापौर से मिलने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान महेश जोशी, विजय कुमार (पप्पू प्रधान), हृदयेश कुमार, कैलाश चन्द्र, पन राम, भुवन आर्य, भरत वल्दिया, पंकज अधिकारी, गोधन बिष्ट, दीपक कुमार समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।