उत्तराखंड की बेटी प्रियंका ने GATE परीक्षा में किया टॉप, ऑल इंडिया रैंक में मिला पहला स्थान…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड की बेटी प्रियंका गैरोला ने राज्य का भी नाम रोशन किया है। प्रियंका गैरोला ने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए गेट परीक्षा (Gate exam 2022) में 972 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान प्राप्त किया है।  प्रियंका ने दर्शनशास्त्र विषय में यह पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही प्रियंका ने NET-JRF में भी 300 अंकों में से 252 अंक प्राप्त कर दूसरी सफलता हासिल की है।

प्रियंका ने बताया कि NET-JRF में भी उनकी टॉप रैंक हो सकती है, उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई केवि एफआरआई से की। इसके बाद पंतनगर विवि से बीएससी एग्रीकल्चर में की। इसके बाद उन्होनें पुणे से एमबीए किया। एमबीए के बाद उन्हें एक मल्टीनेशन कंपनी में अच्छी जाब का आफर आया। लेकिन उनके मन में कुछ अलग करने का जज्बा था।

देहरादून के आकाशदीप कॉलोनी बल्लूपुर रोड निवासी प्रियंका गैरोला ने गेट परीक्षा में ह्यूमेनिटी एंड सोशल साइंस (दर्शनशास्त्र) विषय में ऑल इंडिया रैंक में प्रथम रैंक हासिल की है । प्रियंका ने 972 अंकों के साथ 73.0 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं. फरवरी में प्रियंका ने गेट की परीक्षा दी थी। प्रियंका के पिता आरपी गैरोला नेवी से रिटायर हैं। जबकि माता बीना गैरोला हाउस वाइफ हैं। इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया । प्रियंका ने कहा कि इसके बाद वह अब IIT के लिए आदेवन करेंगी ।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।