अल्मोड़ा: बग्वालीपोखर में एक करोड़ की धोखाधड़ी, फर्जी चिट फंड कंपनी का चेयरमैन मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Almora News: वर्ष 2014 में बग्वालीपोखर मेन मार्केट में खोली गई फर्जी चिट फंड कंपनी द्वारा किए गए करीब 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को अल्मोड़ा पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

यह था पूरा मामला:

Ad

वर्ष 2014 में बग्वालीपोखर में एक चिट फंड कंपनी ने अपना कार्यालय खोला था। कंपनी ने स्थानीय सैकड़ों लोगों को विश्वास में लेकर उनसे आरडी (Recurring Deposit) और एफडी (Fixed Deposit) के रूप में लगभग 1 करोड़ रुपये जमा कराए। लेकिन अगस्त 2017 में कंपनी ने अचानक अपना सॉफ्टवेयर बंद कर दिया, और कुछ समय तक केवल आश्वासन ही देती रही। बाद में, कंपनी के सभी संपर्क बंद हो गए और संचालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी विधानसभा के जयपुर पाडली में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, 2027 में भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

एसएसपी ने किया था इनाम घोषित

अभियुक्त संजय सिंह मेवाड़ा, जो वर्ष 2021 से फरार चल रहा था, की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा इस वर्ष जनवरी में ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2027: एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट

1200 किलोमीटर दूर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस की सुरागरसी व पतारसी टीम तथा सर्विलांस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप 3 जून 2025 को संजय सिंह मेवाड़ा को मध्य प्रदेश के मिसरोद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी उत्तराखंड से लगभग 1200 किलोमीटर दूर हुई। आरोपी संजय सिंह मेवाड़ा पिता का नाम बहादुर सिंह मेवाड़ा निवासी उम्र 40 वर्ष ग्राम ढावलाधीर (ढावलामाता), थाना काला पीपल, जिला शाजापुर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  गूगल में 61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों को न्याय दिलाने के लिए यह गिरफ्तारी एक अहम कदम मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।