हल्द्वानी: राजपुरा वार्ड 12 में नवनियुक्त पार्षद प्रीति आर्या ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, उमड़ी लोगों की भीड़

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 12 राजपुरा से नवनिर्वाचित पार्षद प्रीति आर्या ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन शुरू कर दिया है। उनके नेतृत्व और सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू के सहयोग से वार्ड 12 के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बेस अस्पताल की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें कुल 172 मरीजों का उपचार वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.सी. पनेरू द्वारा किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों को विभिन्न बीमारियों के लिए निःशुल्क परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान टीबी, बलगम, शुगर और अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। इसके अलावा, चेस्ट एक्स-रे की सुविधा भी प्रदान की गई, जिसमें कुल 150 लोगों के एक्स-रे किए गए। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का भरपूर लाभ उठाया और इसे वार्ड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की सुपरवाइजर पूनम बिष्ट, लीला बिष्ट, बबीता आर्या, कविता आर्या, कोमल आर्या, कमला आर्या, रोशनी आर्या, मीनू देवी, मिथलेश शर्मा, मंजू रावत, रजनी कश्यप और चम्पा मेहरा समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे वार्ड के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-IPL में सट्टेबाजी करते तीन को दबोचा, 3.5 करोड़ का नेटवर्क बेनकाब

सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है, जो आर्थिक कारणों से सही इलाज नहीं करवा पाते। उन्होंने कहा कि वार्ड में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने का काम लगातार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चुनावी हार की हताशा में लोकतांत्रिक मर्यादा भूल गए राहुल गांधी: कल्पना

स्थानीय निवासियों ने पार्षद और उनकी टीम की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे समाजसेवी कार्य होते रहेंगे। इस शिविर से सैकड़ों लोगों को लाभ मिला और वे उचित चिकित्सा परामर्श व आवश्यक दवाइयां प्राप्त कर सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।