निकाय चुनावः मतदाता सूची छूट गया आपका नाम, तो यहां जाकर करें ये काम

खबर शेयर करें

Haldwani News: आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु प्रयोग में लायी जाने वाली मतदाता सूची तैयार कर ली गयी है, जिसमें कई मतदाताओं के नाम न होने तथा अन्य त्रुटियों का सुधार किये जाने संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त निकायों के प्रत्येक मतदान स्थलों में दिनांक 05.10.2024 से दिनांक 09.10.2024 तक कुल 05 दिनों के लिए विशेष शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें उस वार्ड के मतदान स्थल की मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी, कोई भी व्यक्ति उक्त तिथियों में निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) का निरीक्षण कर अपना नाम जोड़ना चाहे या किसी प्रविष्टि को संशोधित करना चाहे या किसी व्यक्ति के नाम के संबंध में आपत्ति करना चाहे, वह इस संबंध में अपना दावा या आपत्ति निम्न प्रारूपों पर अपने से सम्बन्धित निकाय के मतदान स्थल में जाकर निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर सकता है. जिसके लिए काई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा।

1- प्रपत्र-1-क

Ad Ad

(नाम सम्मिलित किये जाने के लिए दावा/आवेदन पत्र )।

2- प्रपत्र-1-ख

किसी ब्यौरे में दिये गये प्रविष्टि पर आपत्ति)।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking: भीमताल सीट की सियासत गरम, लाखन की एंट्री से नाराज नयाल बोले बाय-बाय कांग्रेस

3- प्रपत्र-1-ग

( (नाम सम्मिलित किये जाने पर आपत्ति)।

4- प्रपत्र-1-घ

(नाम रखने पर आपत्ति)।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।