हल्द्वानी: 67 करोड़ की लागत से बन रहा काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल और वर्कशॉप

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखण्ड के विकास की रफ्तार अब सड़कों पर भी दिख रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में 67 करोड़ रुपये की लागत से काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल और वर्कशॉप का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री धामी की मंशा है कि प्रदेश की जनता को बेहतर यात्री सुविधाएं, सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था और आधुनिक बस टर्मिनल जैसी सुविधाएं शीघ्र मिलें।

काठगोदाम में नया रोडवेज टर्मिनल बनने से पहाड़ और मैदान के यात्रियों को सुविधा मिलेगी, जाम की समस्या घटेगी और परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: CBSE 10वीं में ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, कशिश व जानवी बनीं टॉपर

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यह परियोजना उत्तराखण्ड की प्रगति का प्रतीक बनकर उभर रही है।
धामी सरकार के नेतृत्व में “नया उत्तराखण्ड विकास की नई राह पर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।