Uttarakhand Job: AIIMS में इन पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन…

खबर शेयर करें

AIIMS Tutor Recruitment 2022: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), ऋषिकेश ने क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर / ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी  के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर 15 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू की गई है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एम्स में क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 15 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 5 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3 पद शामिल हैं।

Ad Ad

क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आयु 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। एम्स में इस सरकारी नौकरी के लिए 15600 रुपए से 39100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

योग्य अभ्यर्थी एम्स ऋषिकेश की वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर 15 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 2000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का 1000 रुपए शुल्क जमा करना होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।