JEE Main Exam: देखिये फाइनल जेईई मेन 2022 परीक्षा की नई तिथि

खबर शेयर करें

JEE Main Exam 2022 Postponed: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन्स 2022 स्थगित कर दिया है। अप्रैल सत्र और मई सत्र की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। साथ ही एनटीए ने दोनों सत्र की परीक्षाओं के लिए नई तिथि भी घोषित कर दी है। इस संबंध में एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नोटिस भी जारी किया है। अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिस को देख सकते हैं।

जेईई मेन्स 2022 पहले सत्र अप्रैल की परीक्षा का आयोजन 21 अप्रैल, 24 अप्रैल, 25 अप्रैल, 29 अप्रैल, 1 मई और 4 मई 2022 को किया जाना था, जो अब नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं से जेईई मेन्स परीक्षा की तिथियां टकराने के कारण इसे स्थगित किया गया है। अब पहले सत्र की परीक्षा – 20 जून 2022 से 29 जून 2022, दूसरे सत्र की परीक्षा – 21 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।