IND vs SA: दीपक चाहर वनडे सीरीज से बाहर, 23 साल के ऑलराउंडर को मिला मौका…

खबर शेयर करें

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के शेष दो मैचों से चोट के कारण दीपक चाहर बाहर हो गए। बीसीसीआई की अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने शनिवार को चाहर के रिप्लेसमेंट की घोषणा की। 23 साल के ऑलराउंड वाशिंगटन सुंदर को टीम में चुना गया है। दोनों टीमों के बीच लखनऊ में खेले गए पहले मैच में मेहमान टीम को जीच मिली थी। दूसरा मैच रविवार को रांची में खेला जाएगा।

इंदौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी 20 के बाद चाहर के पीठ में चोट आई। वह लखनऊ में पहले एकदिवसीय मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। 30 वर्षीय क्रिकेटर बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेगा। वह टी20 वर्ल्ड कप के टीम इंडिया के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं, ऐसे में उनका चोटिल होना चिंता का विषय है।

Ad

बीसीसीआई के बयान के मुताबिक, ‘‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बचे हुए मैचों के लिए दीपक चाहर की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है । सुंदर आखिरी बार फरवरी में भारत के लिए खेले थे। वह भी चोट से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। तमिलनाडु के ऑलराउंडर ने लंकाशायर के लिए काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। वह कंधे की चोट के कारण भारत के जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए थे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को रांची में दूसरा वनडे और मंगलवार को नई दिल्ली में सीरीज का आखिरी वनडे खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।