उत्तराखंड: कल प्रदेश भर में बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल

खबर शेयर करें

Dehradun News: मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार का आज दिनांक 19-05-2026 को आकस्मिक निधन हो जाने के कारण भूतपूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में दिनांक 19-05-2026 से दिनांक 21-05-2026 तक तीन दिन तक समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे। भूतपूर्व मुख्य मंत्री के सम्मान में दिनाक 20-05-2026 को उनकी अन्त्येष्टि के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बन्द रहेंगे।

अतः उक्त के आलोक में राज्य में विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी, शैक्षणिक संस्थानों एवं कार्यालयों में शासन द्वारा जारी निर्देशों का तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा दिनांक 20 मई, 2026 को समस्त शिक्षण संस्थान एवं कार्यालय बन्द रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।