Ind vs Pak: विराट के शतक पर अनुष्का ने लुटाया प्यार, इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘सुपर नॉक, सुपर गाय’…

खबर शेयर करें

virat and anushka: क्रिकेटर विराट कोहली जिन्हें लोग अक्सर प्यार से किंग कोहली भी कहते हैं। क्रिकेटर ने अपने करियर में एक और अंतरराष्ट्रीय शतक जोड़ लिया है। एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट के धमाकेदार गेम ने सभी को चौंका दिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर क्रिकेटर कोहली फैंस के बीच छाए हुए है। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की क्यूट जोड़ी हमेशा एक-दूसरे की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इसके पहले भी कई बार अनुष्का ने अपने पति की शानदार सफलता पर उनके तारीफों के पुल बांधे हैं।

क्रिकेटर विराट कोहली ने कोलंबो में लगातार चौथा शतक लगाकर लोगों का दिल जीत लिया है। विराट कोहली के 77वें इंटरनेशनल शतक से पाकिस्तान टीम चौंक गई। बता दें कि यह विराट की वहीं वनडे करियर की यह उनकी 47वीं सेंचुरी है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। इस इंस्टा स्टोरी में एक्ट्रेस ने विराट कोहली की फोटो लगाकर उस पर लिखा, ‘सुपर नॉक, सुपर गाय’

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।