उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, 23 महीने के बच्चे समेत 7 की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 23 महीने के मासूम बच्चे समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल राहत-बचाव कार्य के लिए रवाना कर दी गईं।

जानकारी के अनुसार, आर्यन एविएशन कंपनी का यह हेलिकॉप्टर रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे गौरीकुंड क्षेत्र में गौरी माई खर्क के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के समय क्षेत्र में मौसम खराब था, जो इस दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

Ad

दुर्घटना की पुष्टि हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने की है। हेलिकॉप्टर के गिरने की जानकारी सबसे पहले घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर )- भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में सुबह-सुबह स्कूलों की छुट्टी घोषित

हेलिकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महाराष्ट्र के जयसवाल परिवार के तीन सदस्य – राजकुमार जयसवाल, उनकी पत्नी श्रद्धा जयसवाल और 23 माह का बेटा काशी जयसवाल शामिल हैं। इनके अलावा तुष्टि सिंह, विनोद नेगी, विक्रम सिंह रावत (बीकेटीसी कर्मचारी) और कैप्टन राजीव भी इस हादसे का शिकार हो गए। शव बुरी तरह से जल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोटर लिस्ट मिशन तेज, 8.41 लाख मतदाता अनकलेक्टेड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि,

“जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। SDRF, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।