हल्द्वानी: गुरु द्रोणा स्कूल की हर्षिता नयाल ने स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा हर्षिता नयाल ने रुद्रपुर में आयोजित स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 55-58 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता 20 जुलाई को मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित की गई थी। हर्षिता की इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय की बॉक्सिंग कोच खुशबू बिष्ट ने जानकारी दी कि अब हर्षिता आगामी 6 से 12 अगस्त तक नोएडा में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : डॉक्टरों के तबादलों पर आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या, प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बोरा, समस्त शिक्षकगणखेल प्रेमियों ने हर्षिता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।