हरिद्वार-ट्रेन से महाकुंभ आने में करना होगा पंजीकरण, रेलवे ने जारी की वेबसाइट

खबर शेयर करें

Uttarakhand breaking news-उत्तराखंड लागातार कोरोना अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है। ऐसे में हर दिन सैकड़ो मरीज सामने आ रहे है। सबसे ज्यादा मरीज देहरादून और हरिद्वार में मिल रहे है । ऐसे में हरिद्वार कुंभ में रेल परिवहन से यात्रा करने वालों के लिए जीआरपी की ओर से महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत मेला में रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन के परिसर में केवल 2 घंटे पूर्व की प्रवेश की अनुमति होगी।

हरिद्वार स्टेशन के अलावा नजदीकी रेलवे स्टेशनों ज्वालापुर, मोतीचूर, रायवाला व ऋषिकेश में भी बोर्डिंग का विकल्प दिया गया है। रेल से यात्रा करने के लिए www.kumbhpolice2021.com पर पंजीकरण के बाद जारी ई-पास, 72 घंटे से कम पुरानी कोविड-19 की आरटीपीसीआर विधि से प्राप्त नेगेटिव रिपोर्ट, उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रारूप में सामान्य मेडिकल रिपोर्ट अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।