हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-गौजाजाली में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

खबर शेयर करें

Haldwani News:बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उत्तर गौजाजाली इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना में पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान राजपुरा निवासी तरुण रावत के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है जब आरोपी अनिल ने किसी पुराने विवाद को लेकर तरुण रावत पर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने पत्थर और धारदार वस्तु से वार कर हत्या को अंजाम दिया। घटना के समय आरोपी की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी।

सूचना मिलने पर बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर )- भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में सुबह-सुबह स्कूलों की छुट्टी घोषित

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पत्नी एक ब्यूटी पार्लर में कार्यरत है और दंपति के बीच पहले भी विवाद होते रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पांच वर्षों में बदला उत्तराखंड का विकास परिदृश्य: निर्णय, सुशासन और जनविश्वास की नई कहानी

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।