हल्द्वानी: आप का बढ़ा कुनबा, दर्जनों महिलाएं आम आदमी पार्टी में हुई शामिल…

खबर शेयर करें

Haldwani News: रविवार को जिला महिला मोर्चा की एक बैठक आहुत की गई। बैठक की आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी एवं आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नैनीताल राजीव लोचन द्वारा की गई। मंच का संचालन महासचिव संगठन जिला नैनीतला देवेन्द्र कुमार द्वारा की गई। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को देखते और आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक अरिवन्द्र केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आज दर्जनों महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मार्चा मंजू तिवारी ने दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष संजय कश्यप द्वारा किया गया।

आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में सरिता आर्या, राधा देवी, मंजू देवी, मोनिका आर्या, प्रियंका आर्या, नीमा गुरूरानी, दीपा चैहान, मंजू मौर्या, रमा बिष्ट शामिल रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी, नैनीताल जिलाध्यक्ष राजीव लोचन, संगठन महासचिव देवेन्द्र कुमार, कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष संजय कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी पवन कुमार, मीडिया प्रभारी गौरव कश्यप, सूरज कुमार, अमरजीत मुखियां और तरूण कश्यप मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।