हल्द्वानी: आप ने मांगा मंत्री भगत से 5 साल का हिसाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज कालाढूंगी विधानसभा में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक के पांच साल के हिसाब को लेकर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता पवन पांडेय ने कहा कि हम मंत्री बंशीधर भगत से उनके 5 सालों के हिसाब मांग रहे है। जिसका जवाब हमें चाहिए।

इस दौरान प्रदर्शन में कार्यकर्ता मंत्री के आवास को जाने वाली सड़क पर बैठ गए और मंत्री से मिलने की जिद्द करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर गाड़ी बैठा लिया। इन दौरान जमकर धक्का मुक्की हुई। इस दौरान प्रदर्शन करने वालो में पवन पांडेय, सन्तोष कबड़वाल, त्रिभुवन जोशी, संजय कश्यप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।