हल्द्वानी :(दुःखद)- गौलापुल से कूदने वाले प्रियांशु का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापुल पर एक और दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। रविवार शाम पुल से नदी में कूदे 17 वर्षीय छात्र का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब पौने पांच बजे एक किशोर ने गौलापुल से नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे ही यह देखा, उनमें से एक-दो युवकों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और देर रात तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सोमवार सुबह करीब सात बजे एसडीआरएफ टीम ने काफी तलाश के बाद किशोर का शव बरामद किया। मृतक की पहचान प्रियांशु बिष्ट (17 वर्ष) पुत्र गोविंद सिंह, निवासी मोती नगर, हाथीखाल, मां जगदंबा कॉलोनी, लालकुआं के रूप में हुई। प्रियांशु मोतीनगर इंटर कॉलेज का कक्षा 12 का छात्र था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर :(बड़ी खबर )-नेपाल व पश्चिम बंगाल से बुलाई युवतियाँ, हाई प्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट में यूपी के 51 रहीशजादे गिरफ्तार, भारी मात्रा में मिले कंडोम

परिजनों के अनुसार प्रियांशु रविवार शाम घर से ड्राइविंग से जुड़े कागजात (पेपर) लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन कुछ देर बाद यह दुखद सूचना मिली। उसके पिता कार मैकेनिक हैं। बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार सदमे में है। पिता की हालत ऐसी है कि वे कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिसोर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार, 10 युवतियां रेस्क्यू

एसडीआरएफ ने शव को बनभूलपुरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ के एसआई मनीष भाकुनी, हेमंत कुमार तथा पुलिसकर्मी सुच्चा सिंह, लक्ष्मण और हरीश रावत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।