हल्द्वानी: उम्मीदवारों का चयन करने में डर रही है भाजपा, बल्यूटिया ने साधा निशाना…

खबर शेयर करें

Haldwani News: कॉग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम करने वाली पार्टी अब विधायक के उम्मीदवारों का चयन करने में भी डर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता से भाजपा बुरी तरह डरी हुई है। यही वजह है कि भाजपा हल्द्वानी और लालकुआं जैसी विधानसभाओं में प्रत्याशी घोषित करने से डर रही है।


बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा के पास नैनीताल विधानसभा में कोई उम्मीदवार नहीं था। इसलिए भाजपा ने पहले कांग्रेस पार्टी के हेम आर्य को टिकट का झांसा देकर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उसके बाद हेम आर्य को धोखा देकर सरिता आर्य को पार्टी में शामिल कर उन्हें टिकट दे दिया। भीमताल में भाजपा ने अपने ही पार्टी के दावेदारों और कार्यकर्ताओं को धोखा देकर निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा को अपने यहां शामिल कर टिकट दे दिया। खास बात यह कि पिछले 5 साल तक भाजपा सरकार ने कोई कार्य नहीं किए। इसीलिए सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया। भाजपा को अपने कई सिटिंग विधायकों के टिकट काटने पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के चाल चरित्र को पूरी तरह समझ चुकी है। जनता पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।