हल्द्वानी: रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का जन सैलाब, इतने लोगों का हुआ चयन…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज हल्द्वानी स्थित नगर सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की कुल 19 प्रतिष्ठित औद्योगिक, नियोजकों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में विभिन्न पदों के लिए कुल 827 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 34 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। साथ ही 480 अभ्यर्थियों का द्वितीय साक्षात्कार के लिए चयन किया गया।

नगर सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि फिल्ड स्टॉफ में 18, सुरक्षा गार्ड में 11, व्यवसाय, विकास प्रबंधक में 58, बीमा सेवा कार्य में 13, मैनेजर में 15, स्वास्थ्य सलाहकार में 53, इ एम टी में 7, अप्रेन्टिस ट्रेनी में 48, ट्रेनी में 16, अन्य में 3, नर्सिंग टयूटर लैब में 10, आर ए जे में 53, होटल सर्विस डिपार्टमेंट में 51, बीमा सलाहकार में 26, टीचर में 50 और ऑपरेशन मैनेजर 26 में कुल 480 अभ्यर्थियों का द्वितीय साक्षात्कार के लिए चयन हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।