हल्द्वानी: किसान जवान विज्ञान मेले में पहुंचे ग्रीनवूडस ग्लोबल स्कूल के बच्चे…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज ग्रीनवूडस ग्लोबल स्कूल ,राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संगठन की ओर से आयोजित “किसान जवान विज्ञान मेला” में सम्मिलित हुआ था। सबसे पहले विद्यार्थियों ने हस्तकला से संबंधित वस्तुएं के विषय में जानकारी प्राप्त की , प्लाज्मा वर्गीकरण के अंतर्गत अवशिष्ट पदार्थों को गैस में परिवर्तन, स्वचालित सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली प्रक्रिया के अंतर्गत कम पानी में अधिक पैदावार के विषय में अवगत कराया गया। बायोमास गैसीकरण तकनीक में चीड़ के पीरूल को सुखाकर बिजली उत्पादन करना एवं साथ में पहाड़ों पर लगने वाली आग की रोकथाम के विषय में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों के लिए ये मेला अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं रोचक रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।