हल्द्वानी: कालाढूंगी विधानसभा में भाजपा को लगे बड़े झटके, कई ग्राम प्रधानों ने थामा कॉग्रेस का हाथ…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज रामपुर रोड एवन गार्डन में कॉग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा को समर्थन देते हुए सैकड़ो लोगों ने कॉग्रेस की सदस्यता ली।

इस मौके पर जीतपुर नेगी के पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी, दीपा देवी ग्राम प्रधान, ज्योतिसना पांडेय पूर्व जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख समेत सैकडों लोगों को राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में कॉग्रेस की लहर चल रही है। लोगों का भाजपा से भरोसा उठ चुका है। लोग लगातार कॉग्रेस की सदस्यता ले रहे है। आगे भी कई लोग कॉग्रेस में शामिल हो सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आज कई जिलों में तेज बारिश-तूफान की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

आर्य ने कहा कि जिस तरह से आम जनता महंगाई और भाजपा सरकार से त्रस्त है उससे साफ दिख रहा कि प्रदेश में कॉग्रेस की सरकार आ रही है।

आर्य ने कालाढूंगी प्रत्याशी महेश शर्मा के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉग्रेस ने ही प्रदेश ला विकास किया है । आप सभी लोग महेश शर्मा को जीतकर विधानसभा भेजे तो आपके क्षेत्र का विकास होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्रीनवूड्स ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

आज कॉग्रेस जोइनिग करने वालों में नारायण दत्त जोशी, हेमा देवी, कैलाश बिष्ट, यूकेडी से कार्तिक उपाध्याय, हरीश सिंह दरमवाल, राजेन्द्र सिंह , मुकेश चौहान समेत सैकड़ो भाजपाई रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।