हल्द्वानी। नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, यहाँ से उठाये 40 लोग

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी द्वारा वर्तमान समय में लगातार नशे के विरूद्व चलाये जा रहे आंपरेशन ब्रजपात अभियान के तहत आज प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी लालकुआं/हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम कैलाश नेगी वउनि यूनुस खान थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, प्रताप नगरकोटी चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव, देवेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव , प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी राजपुरा, राजवीर सिंह नेगी चौकी प्रभारी हीरानगर, मउनि कुमकुम धनिक, एसओजी नैनीताल तथा 30 से अधिक पुुलिस कर्मचारी महिला उपनिरीक्षक व महिला कांस्टेबल के द्वारा नशे के शिकार एवं नशे के कारोबार से संलिप्त 40 व्यक्तियों को बनभूलपुरा, चौकी भोटिया पड़ाव, मंगल पड़ाव एवं हीरानगर क्षेत्र से चिन्हित करने के उपरांत पुलिस की 6 टीमों के द्वारा धर दबोचा गया जिनमें 05 महिलाएं भी शामिल है

इन नशेड़ियो तथा नशे के सौदागरों से पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर विस्तार से पूछताछ की गयी तथा जो नशे के शिकार व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई तथा शेष अन्य के विरुद्ध पाबंद करते हुए भविष्य में इस प्रकार की अवांछित गतिविधियों से दूर रहने के लिए हिदायत करते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द किया.।
नशे के स्थानीय सौदागरों से पूछताछ में हल्द्वानी से बाहर के मुख्य रूप से किच्छा ,बहेड़ी ,बरेली ,बिलासपुर रामपुर के एक दर्जन स्मैक के सप्लायरों को चिन्हित किया गया हैं । जिनके विरुद्ध बहुत शीघ्र पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।