हल्द्वानी: बागेश्वर उपचुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी कांग्रेस: देवेंद्र यादव…

खबर शेयर करें

Haldwani News: बागेश्वर उपचुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव हल्द्वानी पहुंचे। जहां से वह कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए बागेश्वर जाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि बागेश्वर यूपी चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से आसवस्त नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और महिला अपराध जैसे मामलों पर जनता जागरुक हो चुकी है और प्रदेश की सरकार को सबक सिखाने का मन बना चुकी है, लिहाजा यह तय है कि बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस भारी मतों से जीत का परचम लहराएगी।

देवेंद्र यादव ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर प्रदेश की जनता ने बीजेपी को सत्ता सौपी थी। आज डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान भाजपा जनता से किया हुआ एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है, और कांग्रेस ने जनता की आवाज को सड़क से लेकर विधानसभा के अंदर तक उठाने का काम किया है, बागेश्वर उपचुनाव की जीत का सबसे बड़ा असर तो यह होगा की 2024 के लिए एक अच्छा और मजबूत माहौल तैयार होगा।

Ad Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।