हल्द्वानी: RTO का विशेष चैकिंग अभियान, 600 का चालान, 47 सीज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी के निर्देश पर 8 व 9 सितम्बर को विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 प्रवर्तन दलों ने हल्द्वानी, भीमताल, रुद्रपुर, काशीपुर, रामनगर, लालकुआं-किच्छा, नैनीताल शहर सहित विभिन्न मार्गों पर सघन चैकिंग की।

अभियान के तहत कुल 600 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें सबसे अधिक 202 दोपहिया वाहन, 184 भार वाहन और 20 स्कूल बसें शामिल हैं। वहीं, 47 वाहनों को निरुद्ध (सीज) कर हल्द्वानी, नैनीताल आरटीओ ऑफिस व अन्य थाना-चौकियों में खड़ा किया गया।

चैकिंग अभियान में 28 भारवाहन व 33 यात्री वाहन ओवरलोडिंग पर चालान। 168 दोपहिया वाहन चालक बिना हेल्मेट व 13 चालक ट्रिपल राइडिंग पर पकड़े गए। केन्द्रीय विद्यालय, हल्द्वानी की एक स्कूल बस चालक शराब के नशे में गाड़ी चलाते पाया गया, जिसे पुलिस को सुपुर्द किया गया। एक स्कूटी चालक व एक व्यवसायिक वाहन चालक भी शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए। इस प्रकार तीन वाहन चालकों पर शराब पीकर वाहन चलाने का अभियोग दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पीएनबी के सीएसआर सहयोग से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

इस अभियान में प्रवर्तन दलों के साथ एआरटीओ हल्द्वानी जितेन्द्र, एआरटीओ उधमसिंहनगर नवीन कुमार सिंह, परिवहन कर अधिकारी काशीपुर प्रमोद कर्नाटक, एआरटीओ रामनगर रिषु तिवारी, टीटीओ हल्द्वानी अपराजिता पाण्डे, टीटीओ विमल उप्रेती, टीटीओ आनन्द प्रकाश गुप्ता, टीटीओ अनिल कुमार, टीएसआई आरसी पवार, नन्दन सिंह व गिरीश चन्द्र काण्डपाल आदि अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सीएम धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, शेरनाला पुल का लोकार्पण

परिवहन विभाग का कहना है कि हल्द्वानी सम्भाग के अंतर्गत उधमसिंहनगर, काशीपुर, टनकपुर व रामनगर सहित अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार का विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा, ताकि नियमविरुद्ध संचालन पर अंकुश लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।