हल्द्वानी:थोड़ी बारिश में रकसिया नाले का उफान पर आना चिंताजनक: सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने देर रात उफान में आए रकसिया नाले का निरीक्षण किया। विधायक हृदयेश ने कहा कि मौसम में हुए बदलाव के कारण पहाड़ों में हुई बारिश और काठगोदाम में मात्र 15 मिनट की बारिश से नाले का उफान में आना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लगातार बारिश होती रही तो इस नाले से विध्वंस बढ़ सकता है।

विधायक हृदयेश ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही हल्द्वानी के दो मुख्य नालों, कलसिया और रकसिया, के सुधार के प्रस्ताव दे दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पिछले साल की आपदा का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल आई आपदा का प्रभाव सब ने देखा और सरकार द्वारा दिया गया मुआवज़ा बिलकुल निम्न था। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की प्रभावित परिवारों की व्यक्तिगत मदद जितनी उन्होंने की सरकार को उससे 10 गुना ज़्यादा मदद कर उनको राहत पहुँचानी चाहिए थी परंतु सरकार को उनके दुःख दर्द से कोई लेना देना नहीं है।

मीडिया से बातचीत में विधायक हृदयेश ने सरकार से अपील की कि वह गहरी नींद से जागे उनके द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को स्वीकार कर इन नालों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराए, ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े और जान-माल की हानि न हो। उन्होंने बताया कि इन नालों के कारण पूरा हल्द्वानी क्षेत्र प्रभावित होता है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : डॉक्टरों के तबादलों पर आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

विधायक हृदयेश ने केनाल रोड स्थित देवखड़ी और जी.एस.टी ऑफिस के पास एक स्थानीय युवक के बहने की खबर को दर्दनाक बताते हुए अधिकारियों को तुरंत युवक को खोजने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।