हल्द्वानी: 112 डायल पर आयी पुलिस, दंपति ने एक सिपाही की वर्दी फाड़ी दूसरे का तोड़ा मोबाइल

खबर शेयर करें

Haldwani News: काठगोदाम के गौलापार बागजाला में एक दंपत्ति ने मारपीट की सूचना पर पहुँची पुलिस की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पति- पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गौलापार बागजाला से पुलिस के 112 हेल्पलाइन नंबर पर मारपीट की सूचना मिली। बताया गया कि यहां पर रमेश राम और उनकी पत्नी पुष्पा देवी, बेटा निखिल और बेटी प्रियांसी उनके घर में घुसकर मारपीट कर रहे हैं। यही नहीं रमेश राम में मारपीट के दौरान एक महिला के कपड़े फाड़ दिए और फिर अश्लील हरकत कर रहा है। पीड़िता के पति ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी बीच सूचना पर पहुँची पुलिस जवान की वर्दी फाड़ दी और वीडियो बना रहे जवान का मोबाइल तोड़ दिया। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। इसके खिलाफ पीड़ित परिवार और सिपाही ने मुकदमा दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।